पटना , मई 02 -- बिहार में पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र से पुलिस ने 2.068 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर 02,अमरेंद्र कुमार झा ने शनिवार को बताया किछोटी खगौल चिकटोली गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर से चोरी-छिपे अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।प्राप्त सूचना के आलोक में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

श्री झा ने बताया कि गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया।घर की तलाशी के क्रम में 2.068 किलोग्राम अवैध गांजा, 02 तराजू, 3,31,200/- नकद एवं 03 बंडल रेपर बरामद किया गया।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित