पटना , अप्रैल 30 -- बिहार में पटना जिले के नेउरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 973 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 02 दानापुर ,अमरेंद्र कुमार झा ने गुरूवार को बताया कि बुधवार की रात नेउरा थानांतर्गत नेउरी गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने किराना दुकान में अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधर पर नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिम, पटना के निर्देशन में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।
श्री झा ने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान किराना दुकान से 973 ग्राम गांजा बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित