पटना , मार्च 09 -- बिहार में पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 70 लाख रूपये मूल्य का गांजा बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंदन कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार को को मोकामा थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि असम से बख्तियारपुर की ओर जाने वाली एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लदा हुआ है।

सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने मोकामा थानांतर्गत इथेनॉल फैक्ट्री के पास बैरिकेटिंग लगाकर वाहन जांच प्रारंभ किया गया।

श्री कुमार ने बताया कि पुलिस जांच को देखकर इथेनॉल फैक्ट्री से लगभग 100 मीटर पहले एक ट्रक को रोककर चालक सहित तीन व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों लोगों को धर दबोचा। ट्रक से तलाशी के दौरान 398.6 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब 70 लाख रूपये है। गिरफ्तार लोगों की पहचान बिंदर सिंह, लाल सिंह और टिंकु कुमार के रूप में की गयी है। तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित