पटना , मई 06 -- बिहार में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 523 ग्राम गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवरीशरीफ-02, दीपक कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को नौबतपुर थाना को सूचना मिली थी की बिचली गली गांव में स्थित एक व्यक्ति द्वारा अपने दुकान में चोरी छिपे गांजा का खरीद बिक्री किया जा रहा है।प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक, (पश्चिमी) पटना के निर्देशन में छापामारी दल का गठन करते हुए उक्त व्यक्ति के दुकान पर छापेमारी की गयी।

श्री कुमार ने बताया कि छापामारी के क्रम में उक्त स्थान से 523 ग्राम गांजा बरामद करते हुए मामले में संलिप्त अभियुक्त सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित