पटना , अप्रैल 22 -- बिहार में पटना जिले के रूपसपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 35 ग्राम स्मैक बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 दानापुर ,शिवम धाकड़ ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को रूपसपुर थानांतर्गत पाटलिपुत्र स्टेशन के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आलोक में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।
श्री धाकड़ ने बताया कि छापेमारी के क्रम में 117 पुड़िया स्मैक (कुल 35 ग्राम) एवं 16,890 रूपये के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम रूपसपुर में पुनः छापेमारी की गई, जहाँ से 9.75 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित