पटना , फरवरी 11 -- बिहार में पटना जिले के रूपसपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 102.88 ग्राम हेरोइन के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

नगर पुलिस अधीक्षक ,पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को रूपसपुर थाना को सूचना मिली थी कि पाटलिपुत्रा स्टेशन रोड के किनारे कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ हेरोइन की खरीद बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया।

श्री सिंह ने बताया कि गठित टीम ने बिहार विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी कर दो महिला सहित तीन अभियुक्तों को 102.88 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित