पटना , मार्च 29 -- बिहार में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष समेत दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), भानु प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि सूचना मिली थी कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के साबरचक गांव निवासी और पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने अपने घर पर अवैध हथियार रखा हुआ है तथा उसके बल पर स्थानीय क्षेत्र में भय एवं दहशत का वातावरण उत्पन्न कर रहा है।इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलवारीशरीफ-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
गठित दल ने कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात रविन्द्र कुमार के घर पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान दो देशी कट्टा, 16 कारतूस, 20 खोखा, 01 चाकू एवं 89,810 रूपया बरामद करते हुए रविन्द्र कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित