पटना , मार्च 12 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 दानापुर शिवम धाकड़ ने गुरूवार को बताया कि बुधवार की रात शाहपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि पतलापुर गांव में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है तथा उनके पास अवैध हथियार भी मौजूद है। इस सूचना के आधार पर एक छापामारी दल का गठन किया गया।

श्री धाकड़ ने बताया कि गठित दल ने त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस एवं 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित