पटना , मार्च 16 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध आग्नेयास्त्र का प्रदर्शन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, परिचय कुमार ने सोमवार को बताया कि सोशल_मीडिया मॉनिटरिंग के क्रम में एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक युवक द्वारा अवैध आग्नेयास्त्र का प्रदर्शन किया जा रहा था।उक्त मामले की जांच के लिये गौरीचक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
श्री कुमार ने बताया कि गठित टीम ने रविवार को को तकनीकी एवं मानवीय सहायता से वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित