पटना , अप्रैल 23 -- बिहार में पटना जिले के पंचमहला थाना क्षेत्र से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध आग्नेयास्त्र के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार को पंचमहला थानांतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस बैरिकेटिंग देखकर बाइक सवार दो व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस बल ने पीछा कर पकड़ लिया।

सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान उन व्यक्तियों के पास से 01 देशी पिस्टल एवं 05 कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 15 हजार रूपया, दो मोबाइल फोन एवं बाइक भी जप्त की गयी है।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित