पटना , मार्च 26 -- पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने गुरूवार को कहा है कि रामनवमी एवं चैती दुर्गापूजा के अवसर पर सुचारू विधि-व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अधिकारीद्वय ने आज वीर कुंवर सिंह पार्क में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग में कहा कि एक अनुमान के अनुसार लगभग चार से पांच लाख लोग पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि रात से ही दर्शनार्थियों का आना शुरू हो जाएगा। डाकबंगला चौराहा पर शोभा यात्रा में भी काफ़ी अधिक संख्या में लोग आयेंगे। अतः सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सजग होकर समय से ड्यूटी पर मुस्तैद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित