पटना , मार्च 31 -- बिहार में पटना जिले के फुलवारीशरीफ थानां क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 01, फुलवारीशरीफ, सुशील कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात फुलवारीशरीफ थानांतर्गत एफसीआई मोड़ के पास एक व्यक्ति द्वारा गांजा खरीद बिक्री किये जाने की सूचना प्राप्त हुई।प्राप्त सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया।
श्री कुमार ने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में 1.22 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन एवं 1070 रूपया बरामद करते हुए एक विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है।इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित