पटना , मार्च 30 -- बिहार में पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 01 दानापुर ,शिवम धाकड़ ने सोमवार को बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ के समीप पास दो व्यक्ति मादक पदार्थों का खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर दानापुर के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित