पटना , अप्रैल 29 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और शराब के साथ आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 02 विधि-व्यवस्था, सुश्री दिव्यांजलि जायसवाल ने बुधवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशानुसार पटना पुलिस द्वारा मादक पदार्थों/ अवैध शराब की खरीद बिक्री के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में मंगलवार को दीघा थानांतर्गत आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विभिन्न जगहों पर की गई छापामारी में कुल 1.820 किलोग्राम गांजा एवं तीन लीटर विदेशी शराब एवं लगभग 735 लीटर देशी शराब एवं 11,200 रूपये जब्त किये गये हैं।

सुश्री जायसवाल ने बताया कि मादक पदार्थों/ अवैध शराब की खरीद बिक्री की घटना में संलिप्त आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में कांड दर्ज करते अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित