पटना , मई 19 -- बिहार में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (फुलवारीशरीफ-01) सुशील कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को नौबतपुर थानांतर्गत अवैध मादक पदार्थ लेकर आने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए करते हुए एक अभियुक्त को दो किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित