पटना , जून 24 -- िहार में पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी कट्टा एवं नौ कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बख्तियारपुर थाना को सूचना मिली थी कि फोर लेन पुल के नीचे एक व्यक्ति स्कॉर्पियो वाहन से किसी को अवैध आग्नेयास्त्र बेचने के उद्देश्य से पहुंचा है।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़-02) तथा बख्तियारपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो वाहन से एक देशी कट्टा और नौ कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित