पटना , मार्च 28 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने चोरी किया गया सात मोबाइल फोन बरामद कर दो अभिुयक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानुप्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि एक मार्च की रात में बिहटा थानांतर्गत कन्हौली बाजार स्थित वर्ल्ड मोबाईल दुकान से 72 मोबाईल फोन और अन्य सामान की चोरी होने के संबंध में सूचना मिली थी।मामले की गंभीरता को देखते एक छापामारी दल का गठन किया गया।अग्रिम अनुसंधान के दौरान सीसीटीवी और तकनीकी सहयोग से 27 मार्च को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से चोरी के छह मोबाईल फोन बरामद किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित