पटना , मई 26 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एवं लंबे समय से फरार चल रहे दिव्यांशु कुमार उर्फ अंशु को गिरफ्तार कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 फुलवारीशरीफ दीपक कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को नौबतपुर थाना कांड संख्या-300/22 के वांछित अभियुक्त दिव्यांशु कुमार उर्फ अंशु के अपने घर आने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में नौबतपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने रानीतालाब थाना क्षेत्र के काब गांव में छापेमारी कर अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है तथा उसके खिलाफ अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित