पटना , मई 01 -- बिहार में राजधानी पटना के बुद्धाकॉलोनी थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था 01,कृष्ण मुरारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर राजा पुल गेट नंबर 22 के समीप एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा का निवासी शंकर चौहान (26) के रूप में की गयी है। मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है और वह चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
श्री मुरारी ने बताय कि शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम के सहयोग से आवश्यक साक्ष्य संकलन करते हुए घटना की जांच एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित