पटना , अप्रैल 25 -- बिहार में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलवारीशरीफ-02 दीपक कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को नौबतपुर थानांतर्गत ग्राम स्नेही टोला में एक युवक शिवम कुमार उर्फ गोलु द्वारा अपने घर में अवैध आग्नेयास्त्र रखने एवं हथियार का प्रदर्शन कर भय उत्पन्न करने का प्रयास किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।प्राप्त सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में एक छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई।

श्री कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान शिवम के घर पर छापेमारी कर तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा एवं चार कारतूस बरामद किया गया। शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है।अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित