पटना , मई 12 -- बिहार में पटना जिले के बेऊर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारीशरीफ 01,सुशील कुमार ने मंगलवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में पटना पुलिस द्वारा जिले के सभी थानाक्षेत्रों में अपराध की रोकथाम के दृष्टिकोण से विशेष सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है Iइसी क्रम में सोमवार की रात्रि में बेऊर थानांतर्गत बासटाल सिपारा के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा को रोका गया।पुलिस टीम को देखकर ऑटो रिक्शा में सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस की तत्परता से पकड़ लिया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि तलाशी के क्रम में एक देशी पिस्तौल , तीन कारतूस, पांच मोबाइल फोन, 7,000/- नगद राशि तथा उक्त ऑटो रिक्शा को जब्त करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।इस संदर्भ में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित