पटना , मई 08 -- बिहार में पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र और मादक पदार्थ के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-01,राम कृष्णा ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को मोकामा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि शंकरावार टोला में एक व्यक्ति अपने मकान में मादक पदार्थों का खरीद-बिक्री किया जा रहा है ।प्राप्त सूचना के आलोक में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि छापेमारी के क्रम में एक देशी कट्टा, पांच कारतूस, 18 ग्राम ब्राउन सुगर, 15 पीस लाइटर, दो मोबाइल एवं 5,130/- नगद राशि बरामद करते हुए मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजकुमार उर्फ़ कैला और किशन कुमार उर्फ धन्ना के रूप में की गयी है।गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित