पटना , मई 18 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने हथियार के साथ 06 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,कुन्दन कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि पंडारक थानांतर्गत सरहन डैम के पास कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।सूचना के आधार पर तत्काल थानाध्यक्ष पंडारक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई, जहां से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 04 देशी कट्टा, 10 कारतूस एवं 03 बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।गिरफ्तार चारों अपराधी कुख्यात प्रवृत्ति के हैं तथा हत्या, लूट, डकैती एवं एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों में पूर्व में जेल जा चुके हैं।इसके अतिरिक्त, वर्ष 2023 में दनियावां थाना में दर्ज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे 02 अपराधियों को आसूचना संकलन के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अपराधियों में से 03 अपराधी पटना ग्रामीण क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित