पटना , मई 18 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र का प्रदर्शन करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी),भानु प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि में सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जाती है।इसी क्रम में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक वायरल फोटो संज्ञान में आया, जिसमें दो व्यक्ति आग्नेयास्त्र लहराते हुए दिखाई दे रहे थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए मनेर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिये एक टीम का गठन किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर फोटो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधौला गांव निवासी के रूप में की गई।पहचान स्थापित होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित टीम द्वारा छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को 01 देशी कट्टा एवं 05 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित