पटना , मार्च 16 -- बिहार में राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र से वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ तीन लोगों को पकड़ा गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, परिचय कुमार ने सोमवार को बताया कि 15 मार्च की रात जक्कनपुर थाना क्षेत्र में करबिगहिया कब्रिस्तान के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार तीन लोगों को पकड़ा गया।तलाशी के क्रम में उनके पास से एक देशी कट्टा, छह कारतूस एवं एक चाकू बरामद किया गया।
श्री कुमार ने इस कार्रवाई में एक अभियुक्त सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है तथा दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित