पटना , मई। 30 -- बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बाढ़-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राम कृष्णा ने शनिवार को बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित शनि धाम मंदिर के पास छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

श्री कृष्णा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा उसके आपराधिक इतिहास और हथियार के स्रोत की जांच की जा रही है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित