पटना , मई 09 -- ाष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे को लेकर पटना के ज्ञान भवन में शनिवार को जनसमूह की भीड़ उमड़ पड़ी। पटना में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आज पटना के ज्ञान भवन में ट्रैफिक चलानो के निपटारे को लेकर पीठों का गठन किया गया था। सरकार की ओर से लंबित ट्रैफिक चालानों पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी, जिसको लेकर आज जनसमूह ज्ञान भवन में उमड़ पड़ा। लोग अपने लंबित चालानो के निपटारे के लिए 10 बजे सुबह से ज्ञान भवन में डटे रहे।
पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू के निर्देश पर भारी भीड़ को देखते हुए रात्रि नौ बजे तक चलानो का निपटारा किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना के सचिव ज्योति नंदन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 10119 लंबित चालानो का निपटारा किया गया, जिसमें 58 लाख आठ हजार 800 रूपयों की वसूली हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित