पटना , अप्रैल 13 -- बिहार में पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार को बिक्रम थाना अंतर्गत अराप गांव में आपसी विवाद के दौरान रमाकांत पासवान को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था, जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया।
सूत्रों ने बताया कि गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त सरयुग शर्मा को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित