पटना , मई 18 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, बाढ़, श्री राम कृष्णा ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात मरॉची थानांतर्गत नया कसहा गांव के दियारा क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध अग्नेयास्त्र के साथ फायरिंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पटना के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदीकर छापेमारी की गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 03 अभियुक्तों को 02 देशी कट्टा, 03 कारतूस एवं 01 मिसफायर कारतूस बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में से 02 का अपराधिक इतिहास भी पाया गया है।मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित