भरतपुर , सितम्बर 27 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर में मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक जीप से 25 पेटी अवैध शराब बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान रामरूप गुर्जर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 12 पेटी नींबू स्पेशल देशी शराब, चार पेटी देशी सादा मदिरा, एक पेटी कोन्टी क्लब अंग्रेजी शराब, दो पेटी रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब, पांच पेटी किंगफिशर बीयर केन और एक पेटी एलीफेन्ट बीयर केन मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित