श्रीगंगानगर , अगस्त 29 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 50 लाख रुपये का जिप्सम बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य ने शनिवार को बताया कि पुलिस दल ने नियमित गश्त के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें जिप्सम बरामद हुआ जो अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक राकेश बिश्नोई (31) को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित