श्रीगंगानगर , जून 24 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस ने महाराजा जस्सासिंह रामगढ़िया मार्ग पर पैदल जा रहे एक युवा दंपती से 50 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है।

थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक पृथ्वीपाल शसिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को देर शाम जस्सासिंह मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से जा रहे रूपसिंह उर्फ रूपा रायसिख (38) और उसकी पत्नी सीमा रानी (36) निवासी हौज गंधड जिला फाजिल्का, पंजाब से पूछताछ करके उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 52.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से सीमा को न्यायिक हिरासत में और रूपसिंह काे दो दिन पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित