जयपुर , अप्रैल 20 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में आग लगने की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
श्री शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों और रिफाइनरी प्रबंधन से त्वरित वार्ता कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों को सर्वोपरि रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्तावित दौरा फिलहाल स्थगित किया गया है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित