जयपुर , अप्रैल 09 -- राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ सतीश पूनियां ने कहा है कि बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी एवं जयपुर मेट्रो द्वितीय चरण से राजस्थान का कायाकल्प हो जोयगा।

डॉ पूनियांं भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। इस दौरान भजनलाल सरकार के दो वर्षों के विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान को प्रदान की गई दो बड़ी सौगातों पचपदरा रिफाइनरी एवं जयपुर मेट्रो द्वितीय चरण के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ पूनिया ने कहा कि केंद्र सरकार सरकार ने राजस्थान के लिए ये दो बड़ी सौगातें दी हैं। पचपदरा रिफाइनरी, जिसकी संशोधित लागत 79459 करोड़ रुपये को मंजूरी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना पश्चिमी राजस्थान का कायाकल्प करेगी और लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। कांग्रेस की लटकाओ-भटकाओ, केवल घोषणा और शिलान्यास वाली कार्य संस्कृति के कारण परियोजना में भारी विलंब हुआ, जिससे लागत बढ़ गई। लेकिन भाजपा सरकार ने इस परियोजना में 40 हजार करोड़ रुपये राजस्थान के लिए बचाए। यदि कांग्रेस के कारण देरी न हुई होती तो इस संकट के समय राजस्थान को इसका लाभ मिलता।

उन्होंने बताया कि जयपुर मेट्रो द्वितीय चरण की 41 किलोमीटर लंबी परियोजना है, जो कांग्रेस शासनकाल के चरण प्रथम जो मात्र 11 किलोमीटर थी की तुलना में चार गुना बड़ी है। यह सीतापुरा से वीकेआई को जोड़ेगी। इसकी कुल लागत 13037 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार का बराबर का सहयोग प्राप्त होगा। कांग्रेस काल में प्रथम चरण केवल चुनावी लाभ के लिए शुरू किया गया और उसका पूरा भार राज्य पर डाला गया जबकि तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से कोई सहयोग भी नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित