मुरैना , जुलाई 11 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र स्थित पगारा बांध में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक नहाते समय गहरे पानी में डूब गया है।

जानकारी के अनुसार काशीपुर, मुरैना निवासी राहुल इंदौलिया (24) अपने मित्र सचिन सिकरवार, कल्ला तोमर, कान्हा तोमर और ललित राठौर के साथ शुक्रवार दोपहर पगारा बांध पर पिकनिक मनाने गया था। सभी दोस्त बांध के बीच स्थित एक टापूनुमा स्थान पर पहुंचे। इसके बाद राहुल नहाने के लिए बांध में उतरा और तैरते-तैरते वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया और आसपास मौजूद लोगों से भी मदद मांगी, लेकिन तब तक राहुल पानी में लापता हो चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित