लखनऊ , सितंबर 10 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट अपने संदेश में कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत का दूरदर्शी नेतृत्व, हिंदी के प्रति अनुराग और समाज कल्याण की भावना भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य विरासत है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने कहा है कि पं. पंत ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के निर्माण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और सार्वजनिक जीवन में योगदान आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित