श्रीगंगानगर , मई 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायांवाली गांव में शुक्रवार को एक मकान सिर्फ 15 मिनट के लिए मकान मालिक बाहर गया उसी दौरान चोर बाहरी चारदीवारी फांदकर अंदर आया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर करीब 62 हजार रुपए नगद, चांदी की एक पायजेब जोड़ी और सोने की बालियों की जोड़ी चोरी कर ले गया।

घटना की जांच कर रहे जांच अधिकारी छैलसिंह ने बताया कि वारदात कानाराम स्वामी के मकान में दोपहर करीब दो बजे जब परिवार के सभी सदस्य कुछ देर के लिये बाहर गये उसी बीच चोर ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित