चंडीगढ़ , जनवरी 15 -- पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा ने गुरुवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब केसरी समूह पर की गई छापेमारी की कार्रवाई को प्रेस की आज़ादी पर एक खतरनाक, जानबूझकर और राजनीतिक मकसद से किया गया हमला बताया।

श्री मोहिंद्रा ने कहा कि पंजाब केसरी समूह के पंजाब के राज्यपाल को लिखे पत्र से आप सरकार की तानाशाही मानसिकता का पर्दाफ़ाश होता है। यह सरकार की आलोचना करने वाली आवाज़ों को दबाने के लिए सरकारी विभागों का इस्तेमाल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित