चंडीगढ़ , जुलाई 25 -- पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सोलहवीं राज्य विधानसभा के तेरहवें सत्र को बुलाने के लिए समन जारी कर दिये हैं। यह सत्र तीन अगस्त पूर्वाह्न 11:00 बजे पंजाब विधानसभा भवन (विधान भवन), चंडीगढ़ में शुरू होगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्यपाल के आदेश पर सोलहवीं पंजाब विधानसभा का तेरहवां सत्र तीन अगस्त से आयोजित किया जाएगा। सत्र की कार्यवाही निर्धारित समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा हॉल में प्रारंभ होगी। इस दौरान विभिन्न सरकारी विधेयकों, नीतिगत विषयों तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय की ओर से सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित