चंडीगढ़ , मई 22 -- पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शुक्रवार को अबोहर से पूर्व विधायक साही राम बिश्नोई चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

श्री संधवां ने कहा कि श्री बिश्नोई का राजनीति के प्रति उनका अटूट समर्पण हमेशा प्रेरित करता रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा।उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस कठिन समय में यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित