चंडीगढ़ , मई 01 -- पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुई महान हस्तियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

सोलहवीं पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सदन ने स्वतंत्रता सेनानी श्री चमन लाल, जिन्होंने प्रजा मंडल आंदोलन में भाग लिया था, प्रसिद्ध छायाकार श्री रघु राय, भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर सेनानी लेफ्टिनेंट जनरल दीपिंदर सिंह तथा हॉकी ओलंपियन सरदार गुरबख्श सिंह ग्रेवाल को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शोक प्रस्ताव के दौरान दिवंगत आत्माओं की स्मृति में सम्मान स्वरूप दो मिनट का मौन भी रखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित