चंडीगढ़ , अप्रैल 29 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाब सरकार केएक मई को बुलाये गये पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र को 'खजाने की लूट और एक बेवजह राजनीतिक सर्कस' करार दिया।
उन्होंने कहा कि अपनी बिखरती पार्टी और डगमगाते विधायकों को संभालने के लिए एवं पंजाब सरकार की नाकामी, वायदाखिलाफी, माफियाराज, गैंगस्टर राज एवं उगाही तंत्र से उपजे जन आक्रोश से ध्यान हटाने के लिए मान सरकार विधानसभा जैसे पवित्र सदन का दुरुपयोग कर रही है।
श्री चुघ ने कहा, "मान साहब, सत्र बुलाने से पहले पंजाब को बताइए कि चार साल में 'बदलाव' के नाम पर आपने पंजाब को किस हाल में पहुंचाया है। भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और अंदरूनी कलह से आपकी पार्टी खुद ही अविश्वास में डूबी हुई है।"उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर सरकार गंभीर है तो मजदूर दिवस पर दिखावे की राजनीति छोड़कर कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता और बकाया के लिए 15,000 करोड़ रूपए तुरंत जारी करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित