चंडीगढ़ , अगस्त 31 -- पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में अकाली दल-भाजपा गठबंधन को छात्र राजनीति में बड़ी जीत मिली है। पीयू छात्र संघ के प्रधान पद पर एबीवीपी के अंकित विधान ने जीत दर्ज की है। अकाली दल के छात्र संगठन एसओआई ने चुनाव में एबीवीपी के अंकित विधान को समर्थन दिया था।

अंकित विधान पहली बार पीयू छात्र संघ के प्रधान बने हैं। पिछली बार एबीवीपी के गौरववीर सोहल प्रधान चुने गए थे, हालांकि उस समय उन्हें अकाली दल का समर्थन नहीं मिला था। इस बार आप का छात्र संगठन दूसरे और कांग्रेस की एनएसयूआई तीसरे स्थान पर रही।

जीत के बाद अंकित विधान ने आप के चुनाव चिन्ह झाड़ू को तोड़कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि यह जीत जेन-जी की जीत है। अंकित मूल रूप से हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित