चंडीगढ़ , मार्च 22 -- पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने रविवार को सीमा सुरक्षा बल के साथ एक संयुक्त अभियान में सीमा पार से चल रहे नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आरोपियों के पास से 24.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। हेरोइन के साथ-साथ 21 लाख रुपए की ड्रग मनी (नशे की कमाई) भी जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे और सीमा पार से नशीले पदार्थों की खेप मंगवा रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क के अगले और पिछले संपर्कों की जांच कर रही है ताकि पूरे अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट को ध्वस्त किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित