चंडीगढ़ , जून 26 -- पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और संस्थानों के कार्यालयों का नियमित समय एक जुलाई 2026 से बहाल करने का फैसला किया है।
इसके तहत कार्यालय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए 25 मई 2026 से कार्यालयों का समय अस्थायी रूप से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया था। यह व्यवस्था 30 जून 2026 तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से सभी सरकारी कार्यालय पुनः अपने सामान्य समयानुसार कार्य करेंगे। यह निर्णय पंजाब तथा चंडीगढ़ स्थित सभी राज्य सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और संस्थानों पर लागू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित