चंडीगढ़ , जुलाई 20 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंजाब दौरे के दौरान जालंधर के नूरमहल स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचकर संस्थान के संस्थापक एवं प्रमुख दिव्य गुरु आशुतोष महाराज को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि स्वरूप नमन किया।
मुख्यमंत्री ने संस्थान में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि शांति तथा जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि संत-महापुरुष समाज को सत्य सेवा आध्यात्मिकता और मानवता का मार्ग दिखाते हैं तथा उनके विचार सामाजिक सद्भाव संस्कार और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
श्री सैनी ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता मानव सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित