चंडीगढ़ , मार्च 28 -- मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में अगले तीन दिनों में तूफान एवं तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने इस दौरान तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की संभावना जतायी है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस आनंदपुर साहिब में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आज लगभग सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 10 जिलों में आंधी और तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। इनमें फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला शामिल हैं, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित