चंडीगढ़ , अक्टूबर 05 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल कीबैठक में रणजीतगढ़ विकास प्राधिकरण (आरडीए) विधेयक-2026 को मंजूरी दी गयी। इसका उद्देश्य रणजीत सागर बांधऔर शाहपुर कंडी बांध क्षेत्रों का योजनाबद्ध, टिकाऊ और पर्यावरण-पर्यटन आधारित विकास करना है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, आरडीए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में वैधानिकनिकाय के रूप में काम करेगा। इसे एकीकृत विकास, भूमि प्रबंधन, परियोजना क्रियान्वयन और पर्यटन स्थल प्रबंधन के लिए प्रशासनिक, वित्तीय और नियामकीय अधिकार दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष तथा पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कार्यकारी समिति इसके दैनिक कामकाज और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की निगरानी करेगी।

मंत्रिमंडल ने पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में नये चालक पद सृजित करने को भी मंजूरी दी। ये पद 19 स्थायी चपरासी और एक स्थायी मुहर्रिर के पदों में से कुछ पद समाप्त कर उनके स्थान पर सृजित किए जाएंगे। सरकारी नर्सिंग कॉलेज, पटियाला और अमृतसर में ट्यूटर के पद पदोन्नति के माध्यम से भरने के लिए पंजाब नर्सिंग शिक्षासेवा नियम-2016 में संशोधन को मंजूरी दी गई। संबंधित विषय में एमएससी (नर्सिंग) करने वाले नियमित स्टाफ नर्स और नर्सिंग सिस्टर्स पात्र होंगे। नर्सिंग शिक्षा में एक वर्ष के अध्यापन अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मंत्रिमंडल ने पंजाब सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी शिक्षा सोसायटी में अनुबंध आधार पर कार्यरत गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने को भी मंजूरी दी। नियमित किए जाने वाले कर्मचारियों को निर्धारित वेतनमान में नियमितीकरण कालाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित