उदयपुर , जून 18 -- पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया 24 जून को उदयपुर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कटारिया बुधवार सुबह करीब सात बजे रेलमार्ग द्वारा जयपुर से उदयपुर पहुंचेंगे।

बुधवार एवं गुरुवार को वह शहर में आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री कटारिया का गुरुवार रात्रि नौ बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित