चंडीगढ़ , सितंबर 10 -- पंजाब के मंत्रियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ राजनेता चुन्नी लाल भगत के निधन पर उनके पुत्र एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक संयुक्त बयान में गुरुवार को कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलबीर सिंह, हरजोत सिंह बैंस, अमन अरोड़ा, लाल चंद कटारूचक, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. बलजीत कौर, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर कुमार गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां और तरुणप्रीत सिंह सोंद ने कहा कि भगत के निधन से पंजाब के राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मंत्रियों ने कहा कि चुन्नी लाल भगत ने जमीनी स्तर पर राजनीति करते हुए वंचित वर्गों के लिए काम किया। जालंधर से विधायक, पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।
मंत्रियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित